ePaper

कोलकाता जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 18 जून को है टैक्सी हड़ताल

Updated at : 06 Jun 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 18 जून को है टैक्सी हड़ताल

कोलकाता : एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन व सीटू समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ‍वर्कर्स फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में टैक्सी किराये में वृद्धि, पुलिस की ज्यादाती सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में 18 जून को प्रस्तावित टैक्सी हड़ताल के लिए सात जून से प्रचार अभियान शुरू किया जायेगा़ एटक समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स […]

विज्ञापन
कोलकाता : एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन व सीटू समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ‍वर्कर्स फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में टैक्सी किराये में वृद्धि, पुलिस की ज्यादाती सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में 18 जून को प्रस्तावित टैक्सी हड़ताल के लिए सात जून से प्रचार अभियान शुरू किया जायेगा़
एटक समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में दोनों यूनियनें संयुक्त रूप से सात जून को सियालदह स्टेशन के बिग बाजार के पास शाम पांच बजे, 12 जून को कलाकार स्ट्रीट व माला पाड़ा क्रॉसिंग के पास शाम पांच बजे तथा 14 जून को हावड़ा स्टेशन के सामने सुबह 10 बजे सभा करेंगी.
इस सभा में टैक्सी ड्राइवर व मालिक के साथ-साथ यूनियन के नेता शामिल होंगे. इसके साथ ही एटक दफ्तर स्थित यूनियन कार्यालय में एटक समर्थित यूनियनों कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन व वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-आर्डिनेशन कमेटी की संयुक्त सभा 10 जून को बुलायी गयी है. यह सभा सुबह 11 बजे होगी. इस सभा में कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना सहित आसपास के इलाकों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.
इसमें हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola