राज्य की पुलिस तृणमूल कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही : दिलीप घोष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल सरकार पूरी तरह हिंसा की राजनीति पर उतर आयी है. यहां की पुलिस भी तृणमूल कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है. पुलिस सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के इशारे पर भाजपा समर्थकों को झूठे […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल सरकार पूरी तरह हिंसा की राजनीति पर उतर आयी है.
यहां की पुलिस भी तृणमूल कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है. पुलिस सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के इशारे पर भाजपा समर्थकों को झूठे आरोपों में फंसा कर उन्हें जेल में बंद कर रही है.
उन्होंने यह बात शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले हाबरा में पार्टी की एक सभा संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि दीदी के राज में छोटे मोटे गुंडे मस्तान यहां के लोगों को डरा धमका रहा है. इससे भाजपा के समर्थक डरनेवाले नहीं हैं. राज्य के लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है. इस कारण आज राज्य में भाजपा दूसरे नंबर पर आ गयी है. आने वाले समय में राज्य में भाजपा जनाधार और बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




