पुरुषोत्तम मास में श्री श्याम दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्याम प्रभु की स्थली श्री श्याम मंदिर आलमबाजार में मनोकामनापूर्ति हेतु द्वादशी के दिन शनिवार को बारस धोक लगाने, बाबा को पावन ज्योत एवं तेजस्वी शीश के विग्रह का दर्शन कर बाबा की मोरछड़ी का झाड़न लगवाने हेतु विशेष रूप से भीड़ देखी गयी. श्याम बाबा को श्रृंगार […]

विज्ञापन
कोलकाता : पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्याम प्रभु की स्थली श्री श्याम मंदिर आलमबाजार में मनोकामनापूर्ति हेतु द्वादशी के दिन शनिवार को बारस धोक लगाने, बाबा को पावन ज्योत एवं तेजस्वी शीश के विग्रह का दर्शन कर बाबा की मोरछड़ी का झाड़न लगवाने हेतु विशेष रूप से भीड़ देखी गयी.
श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे, खाटूवाले को दरबार मन भावे..ग्यारस की है रात बाबा.. कर्ण प्रिय भजनों से तो काेई श्याम प्रभु की जय-जय कार उद्घोष से अपनी-अपनी श्रद्धा निवेदित करते दिखाई पड़े. श्याम बाबा की मनुहार के अंतर्गत पूरे पुरुषोत्तम मास में विभिन्न श्याम भक्तों द्वारा भांति-भांति के फलों एवं ��ुष्पों से खाटूवाले का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
एकादशी काे मंदिर में नियमित रुप से आयोजित होनेवाले भजनों की अमृतवर्षा की गयी व सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक रुप से आरती में भाग लिया. मंदिर प्रबंधन के न्यासी गोविंद मुरारी अग्रवाल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास का पुण्य लाभ अर्जित करने हेतु एकादशी एवं द्वादशी को आनेवाले अनेक श्रद्धालुओं ने मंदिर के प्रथम तल पर चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर न्यासी सुनील-विनीता खेतान, वासुदेव सराफ, विकास गुप्ता समेत मंदिर के हितैषीगण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola