ePaper

टूट जायेगा ममता का पीएम बनने का सपना: कैलाश

Updated at : 24 May 2018 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
टूट जायेगा ममता का पीएम बनने का सपना: कैलाश

कोलकाता : महेशतला विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए आए भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही है. उनको इस तरह का सपना देखना बंद कर देना चाहिए क्योंकि उनका सपना पूरा होने वाला नहीं है. […]

विज्ञापन

कोलकाता : महेशतला विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए आए भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही है. उनको इस तरह का सपना देखना बंद कर देना चाहिए क्योंकि उनका सपना पूरा होने वाला नहीं है.

उन्होने कहा कि कर्नाटक में विभिन्न क्षेत्रिय दलों को एकजुट करके ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बनने की कवायद कर रही है. लेकिन उनकी यह महत्वाकांक्षा कभी पूरी नहीं होगी. बेहतर हो कि वह बंगाल में सुशासन लायें. यहां के लोगों की जान-माल और सुरक्षा को सुनिश्चित करें. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने ममता पर चुटकी लेते हुए कहा कि कर्नाटक में कुमार स्वामी की जीत पर ममता बनर्जी ट्वीट करती है कि ‘लोकतंत्र की जीत’, लेकिन हाल ही में उनके राज्य में हुए पंचायत चुनाव में जिस तरह उन्होंने आतंक का माहौल बनाया है, उसे देखते हुए उनके लिए लोकतंत्र की मर्यादा जैसे शब्दों से परहेज करना चाहिए .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola