प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ प्रशांत बनर्जी का निधन

कोलकाता :प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक व प्रशांत बनर्जी होम्योपैथिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक व निर्देशक डॉ प्रशांत बनर्जी का हृदयाघात से शुक्रवार की सुबह निधन हो गया. ‘द बनर्जी प्रोटोकॉल’ के आविष्कारक डॉ बनर्जी की उम्र 85 वर्ष थी. मंगलवार को ह्रदयाघात के बाद उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार की […]
कोलकाता :प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक व प्रशांत बनर्जी होम्योपैथिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक व निर्देशक डॉ प्रशांत बनर्जी का हृदयाघात से शुक्रवार की सुबह निधन हो गया. ‘द बनर्जी प्रोटोकॉल’ के आविष्कारक डॉ बनर्जी की उम्र 85 वर्ष थी. मंगलवार को ह्रदयाघात के बाद उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
शुक्रवार की सुबह फिर से दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया. शुक्रवार की शाम को केवड़ातला स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. पश्चिम बंगाल के उपभोक्ता मामलों के मंत्री साधन पांडेय, बिजली मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय, प्रसिद्ध फिल्म निदेशक अर्पणा सेन सहित अन्य ने डॉ बनर्जी के निधन पर गहरा शोक जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










