पंचायत चुनाव : नामांकन दाखिल करने गये विरोधी दल के नेताओं पर हमले, हुगली में भाजपा नेता को पीटा

हुगली: पंचायत चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र जमा करने गये भाजपा के एक नेता को नामांकन भरने नहीं दिया और उसकी पिटायी कर दी. आरोप है कि पिटाई करनेवाले लोग सत्ता दल के समर्थक थे. घटना मंगलवार दोपहर की है. जख्मी भाजपा नेता का नाम विलास लक्ष्मण है. वह खानाकुल के गोविंदपुर के रहनेवाले […]
हुगली: पंचायत चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र जमा करने गये भाजपा के एक नेता को नामांकन भरने नहीं दिया और उसकी पिटायी कर दी. आरोप है कि पिटाई करनेवाले लोग सत्ता दल के समर्थक थे. घटना मंगलवार दोपहर की है. जख्मी भाजपा नेता का नाम विलास लक्ष्मण है. वह खानाकुल के गोविंदपुर के रहनेवाले हैं.
आरामबाग के जिला परिषद के 41 नंबर सीट से अपना नामांकन भरने आरामबाग एसडीओ कार्यालय पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता विलास लक्ष्मण ने नामांकन का औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद उसे जमा करने जा रहे थे, तभी सत्ता दल के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया तथा उन्हें पीटते हुए एसडीओ कार्यालय से बाहर ले गये. आरोप है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बने रहे, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने अपनी ओर से बचाने की हर पहल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




