बंगाल : दो अप्रैल को पंचायत चुनाव की घोषणा !

Updated:
विज्ञापन
बंगाल : दो अप्रैल को पंचायत चुनाव की घोषणा !

कोलकाता : राज्य में पंचायत चुनाव की घोषणा दो अप्रैल को हो सकती है. सोमवार को राज्य चुनाव आयोग ने उच्च स्तरीय बैठक में पंचायत चुनाव की तिथि को तय कर लिया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोलपुर की सभा में घोषणा की थी कि अगस्त माह में पंचायत चुनाव […]

विज्ञापन
कोलकाता : राज्य में पंचायत चुनाव की घोषणा दो अप्रैल को हो सकती है. सोमवार को राज्य चुनाव आयोग ने उच्च स्तरीय बैठक में पंचायत चुनाव की तिथि को तय कर लिया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोलपुर की सभा में घोषणा की थी कि अगस्त माह में पंचायत चुनाव हो सकता है.
उसके बाद मेेदिनीपुर की प्रशासनिक बैठक में सुश्री बनर्जी ने सभी बाकी काम 30 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया था. उसके बाद से ही पंचायत चुनाव को लेकर अटकलें तेज हो गयी थी. सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार रमजान माह के पहले ही पंचायत चुनाव कराने के पक्ष में है. नवान्न सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार 15 मई तक पंचायत चुनाव समाप्त करना चाहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola