ePaper

मेला घुमाने के बहाने साली से किया गैंगरेप

Updated at : 15 Mar 2018 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
मेला घुमाने के बहाने साली से किया गैंगरेप

कोलकाता : मेला दिखाने के बहाने अपनी छोटी साली से अपने एक दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. घटना कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स (केएलसी) इलाके की है. दबोचे गये आरोपियों के नाम बिल्लू माली (25) व तपा मंडल (26) हैं. दोनों को […]

विज्ञापन

कोलकाता : मेला दिखाने के बहाने अपनी छोटी साली से अपने एक दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. घटना कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स (केएलसी) इलाके की है. दबोचे गये आरोपियों के नाम बिल्लू माली (25) व तपा मंडल (26) हैं. दोनों को गुरुवार को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जायेगा.

क्या है मामला : पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अपने दीदी के ससुराल में मेला देखने आयी थी. बानतल्ला में रहनेवाले उसके बड़े जीजा भी अपने एक मित्र के साथ छोटी दीदी के ससुराल में उसके साथ मेला देखने आया था.
मंगलवार शाम को वह अपने बड़े जीजा बिल्लू माली (25) व उसके मित्र के साथ मेला देखने गयी. इस दौरान उसे एक सुनसान स्थान में ले जाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया. वहां से किसी तरह वह घर लौटी और पूरी घटना दीदी को बतायी.
इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर उन्होंने इसकी शिकायत केएलसी थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता को अस्पताल भेजकर वहां उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. इसकी रिपोर्ट सुनवाई के दौरान अदालत में सौंपी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola