मुकुल रॉय की गिरफ्तारी पर कलकत्ता हाइकोर्ट ने लगायी रोक, बंगाल पुलिस को दिया निर्देश

कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल पुलिस को मंगलवारको निर्देश दिया कि वह भाजपा नेता मुकुल रॉय को गिरफ्तार नहीं करे. मामला जनवरी 2015 में एक व्यक्ति की मौत से जुड़ी शिकायत का है. भाजपा में शामिल होने से पहले रॉय तृणमूल कांग्रेस में थे. अदालत ने रॉय से कहा कि वे राज्य […]
कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल पुलिस को मंगलवारको निर्देश दिया कि वह भाजपा नेता मुकुल रॉय को गिरफ्तार नहीं करे. मामला जनवरी 2015 में एक व्यक्ति की मौत से जुड़ी शिकायत का है. भाजपा में शामिल होने से पहले रॉय तृणमूल कांग्रेस में थे.
अदालत ने रॉय से कहा कि वे राज्य पुलिस को जांच में सहयोग करें और जरूरत पड़ने पर जांच अधिकारी के समक्ष पेश हों. न्यायमूर्ति जॉयमाल्यो बागची और न्यायमूर्ति आर भारद्वाज की खंडपीठ रॉय की याचिका की सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्होंने इस मामले में अग्रिम जमानत देने का अनुरोध किया है. अदालत ने पुलिस को इस मामले में रॉय को गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया. पीठ ने राज्य को निर्देश दिया कि वह 14 फरवरी को मृणाल कांति सिंघा रॉय के उपचार संबंधी मेडिकल रिकॉर्ड और उनका मृत्यु प्रमाण पत्र पेश करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




