ePaper

ट्रिपल तलाक को लेकर गंदी राजनीति कर रही है भाजपा : तृणमूल

Updated at : 04 Jan 2018 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक को लेकर गंदी राजनीति कर रही है भाजपा : तृणमूल

नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती कि तीन तलाक विधेयक राज्यसभा में पारित हो और उसके दोहरे मानदंड का तब पर्दाफाश हो गया जब उसने विपक्ष के विधेयक को एक प्रवर समिति के पास भेजने का प्रस्ताव पेश करने के बाद सदन को बाधित किया. पार्टी नेता डेरेक […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
तृणमूल कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती कि तीन तलाक विधेयक राज्यसभा में पारित हो और उसके दोहरे मानदंड का तब पर्दाफाश हो गया जब उसने विपक्ष के विधेयक को एक प्रवर समिति के पास भेजने का प्रस्ताव पेश करने के बाद सदन को बाधित किया.

पार्टी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, राज्यसभा में जो हुआ वह ऐतिहासिक है. सरकार ने राज्यसभा में बाधाएं पैदा कीं. उनकी विधेयक पारित करने में दिलचस्पी नहीं है. भाजपा महिलाओं को लेकर, धर्म को लेकर गंदी राजनीति कर रही है. इससे भाजपा के दोहरे मानदंड का पर्दाफाश हुआ है. मुस्लिम महिला (विवाह को लेकर अधिकारों के संरक्षण) विधेयक, 2017 पर चर्चा में हिस्सा ना लेने के लिए आलोचनाएं झेलने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने आज भाजपा पर पलटवार करते हुए संसद की प्रवर समिति के पास विधेयक भेजने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव पर मतदान कराने की मांग की.
उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि विधेयक पारित होना चाहिए. लेकिन उससे पहले इसे प्रवर समिति के पास भेजा जाए क्योंकि सरकार ने किसी भी हितधारक से विचार विमर्श नहीं किया. प्रवर समिति अलग अलग हितधारकों, महिला संगठनों से मिलकर उनका रुख जान सकती है और विधेयक में सुधार कर सकती है. उसके बाद विधेयक पारित किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola