ममता दीदी के विधायक ने विधानसभा में कुछ ऐसे ली सेल्फी, कि मच गया हंगामा...!

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने विधानसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के भीतर अपनी पार्टी के तीन साथियों के साथ एक सेल्फी ली. ऐसा सदन के नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया. बशीरहाट विधायक दीपेंदु विश्वास ने पार्टी के तीन अन्य विधायकों वैशाली डालमिया, अभिनेता से नेता […]
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने विधानसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के भीतर अपनी पार्टी के तीन साथियों के साथ एक सेल्फी ली. ऐसा सदन के नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया.
बशीरहाट विधायक दीपेंदु विश्वास ने पार्टी के तीन अन्य विधायकों वैशाली डालमिया, अभिनेता से नेता बनीं देबाश्री राय और नयना दास के साथ शुक्रवार को सत्र के दौरान विधानसभा के भीतर बैठ कर सेल्फी ली.
भारत के पूर्व फुटबॉलर बिश्वास सामने बैठे हुए हैं, जबकि तीन महिला विधायक एक सीध में उनके पीछे बैठी हुई हैं.
यह सेल्फी उनके फेसबुक पन्ने में टैग की गयी है और हैशटैग चादेरहाथ (सितारों का जमघट) लिखा हुआ है.
संपर्क किये जाने पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने कहा, सेल्फी लेना या सदन के भीतर कोई तस्वीर लेना बिल्कुल अनैतिक है.
उन्होंने कहा, हमने फैसला किया है कि किसी को भी विधानसभा के भीतर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी.
किसी को भी विधानसभा के भीतर तस्वीरें या सेल्फी लेने की अनुमति नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




