तृणमूल का प्रतिवाद दिवस आज : दिलीप घोष पर हमला मामले में दो गिरफ्तार, महानगर में प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2017 9:47 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता/दार्जिलिंग. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले व मारपीट करने के आरोप में सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस हमले के खिलाफ शुक्रवार को महानगर सहित राज्य के कई जिलों में प्रदर्शन हुआ. इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को महानगर में प्रतिवाद दिवस मनाने […]
विज्ञापन
कोलकाता/दार्जिलिंग. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले व मारपीट करने के आरोप में सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस हमले के खिलाफ शुक्रवार को महानगर सहित राज्य के कई जिलों में प्रदर्शन हुआ. इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को महानगर में प्रतिवाद दिवस मनाने की घोषणा की है. तृणमूल का आरोप है कि भाजपा राज्य की शांति को बािधत करना चाहती है.
गौरतलब है कि गुरुवार को शहर के गोरखा दुख निवारक सम्मेलन भवन में आयोजित एक समारोह में हिस्से लेने आये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष व पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया था.
मामले में भाजपा ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसी के आधार पर सदर पुलिस ने संते गुरुंग और चंदन थापा को गिरफ्तार किया.
सरकार वकील पंकज प्रसाद ने बताया दोनों आरोपियों को जमानत मिल गयी है.
दार्जिलिंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा : हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ चल रही है. हम अन्य दोषियों को भी जल्द ही गिरफ्तार करेंगे.गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरुंग ने अज्ञात स्थान से एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर कल रात हुए इस हमले की निंदा की है. गुरुंग ने कहा : इस हमले के पीछे जो भी है, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए. जो लोग गोरखालैंड को पृथक राज्य बनाने का विरोध कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




