बीएसएफ ने कहां पकड़े 2000 रुपये के 260 जाली नोट

Updated:
विज्ञापन
बीएसएफ ने कहां पकड़े 2000 रुपये के 260 जाली नोट

कोलकाता : बीएसएफ ने एक बार फिर मालदा जिले में जाली नोट जब्त किया है. बीएसएफ की 24वीं बटालियन की टुकड़ी ने अभियान चला कर पांच लाख 20 रुपये मूल्य का जाली नोट बरामद किया. बरामद सभी 260 नोट नये 2000 रुपये के जाली नोट थे. बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, मालदा जिला के […]

विज्ञापन

कोलकाता : बीएसएफ ने एक बार फिर मालदा जिले में जाली नोट जब्त किया है. बीएसएफ की 24वीं बटालियन की टुकड़ी ने अभियान चला कर पांच लाख 20 रुपये मूल्य का जाली नोट बरामद किया. बरामद सभी 260 नोट नये 2000 रुपये के जाली नोट थे.

बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, मालदा जिला के चुरियांतपुर सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार को लालमाटी रोड के पास विशेष अभियान चलाया. इस दौरान भारत बांग्‍लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बांग्लादेश की आेर से जाली नोट का एक बंडल भारत की आेर फेंका गया. इस आेर तस्करों का गिरोह उस बंडल को उठाने के लिए ताक लगाये बैठा था, पर बीएसएफ टुकड़ी को देख वह फरार हो गये.

बीएसएफ जवानों ने जाली नोटों के उस बंडल को कब्जे में ले लिया. बंडल में 2000 मूल्य के 260 जाली नोट थे. जाली नोटों के उस बंडल को कालियाचक पुलिस को सौंप दिया गया. साउथ बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ इस वर्ष अब तक 36 लाख से अधिक मूल्य के जाली नोट जब्त कर चुका है. साथ ही पांच तस्करों की गिरफ्तारी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola