दंगे के पांच दिन बाद भी बशीरहाट में स्थिति नहीं हो पायी है सामान्य, एसपी-थानेदार हटाये गये

आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के बाद भड़के दंगे के पांच दिनों के बाद बंगाल के 24 परगना जिले मे स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पायी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 24 परगना के मौजूदा एसपी को हटा कर सी सुधाकर को एसपी के रूप में वहां तैनात किया है. इस बीच बशीरहाट के थाना […]
आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के बाद भड़के दंगे के पांच दिनों के बाद बंगाल के 24 परगना जिले मे स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पायी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 24 परगना के मौजूदा एसपी को हटा कर सी सुधाकर को एसपी के रूप में वहां तैनात किया है. इस बीच बशीरहाट के थाना प्रभारी नसीम अख्तर को हटा दिया गया है. विश्वजीत बनर्जी बशीरहाट के नये थाना प्रभारी बने हैं. गौरतलब है कि बशीरहाट में संप्रदायिक हिंसा की खबर उस वक्त सुर्खियों में आयी जब राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी और ममता बनर्जी के बीच पूरी घटना को लेकर टकराव की स्थिति बन गयी थी. प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक बादुरिया में स्थिति सामान्य हो गयी है लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि कल भी छिट-पुट हिंसा की घटना हुई है.
बशीरहाट इलाके के त्रिमोहनी मोड़ के पास दो गुटों में जमकर मारपीट व बमबारी हुई है. इसका प्रभाव टाकी रोड के मायालाखोला इलाके तक था. खबर मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी वहां भेजे गये. स्थिति नियंत्रण मेंकरने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. सुबह दुकानें खुली थीं, लेकिन हिंसा की घटना के बाद सारी दुकाने बंद हो गयी. पूरे इलाके में कानून व्यवस्था को सामान्य रखने के लिए धारा 144 लगा दिया गया था. स्थानीय लोगों ने घरों में रहना पसंद किया, स्कूल बंद रहे व यातायात प्रभावित रहा. वहां के लोगों में अभी भी डर का माहौल है.कल भाजपा, कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं को दंगाग्रस्त इलाका जाने से रोक दिया गया है. शनिवार को फिर भाजपा नेता ओम माथुर, सतपाल महराज व मीनाक्षी लेखी को वहां जाने से रास्ते में ही रोक दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




