हिंसा के बाद 10 हजार हिंदुओं ने किया पलायन : भाजपा

Updated:
विज्ञापन

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के खिलाफ शनिवार को महानगर में विरोध रैली निकाली.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के खिलाफ शनिवार को महानगर में विरोध रैली निकाली. नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आवास से श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आवास तक निकाली गयी रैली के बाद नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ””हिंदू बचाओ, ममता भगाओ”” का नारा दिया. इस दौरान शुभेंदु ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा : मुर्शिदाबाद में रहने वाले हिंदू दहशत में हैं. जिले में हाल ही में हुई हिंसा में 10 हजार से अधिक हिंदू अपने घर से पलायन कर गये हैं.

विपक्ष के नेता ने कहा : इतना कुछ होने के बावजूद पुलिस शांति कायम करने की बजाय मूकदर्शक बनी रही. श्री अधिकारी ने कहा कि हिंदुओं पर निर्दयी हमले, उनकी संपत्तियों को नष्ट करना, मंदिरों में तोड़फोड़ और उनके जीवन को खतरे में डालना, हम सभी को गुस्से और दर्द से भर देता है. बंगाल में हिंदू असुरक्षित हैं. उनकी आवाज को दबाया जा रहा है और इस अराजकता का मुख्य कारण राज्य सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति है. ममता सरकार अपराधियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है. पार्टी की युवा शाखा भारतीय युवा मोर्चा की ओर से आहुत इस रैली में पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रनील खां, रूद्रनील घोष, तापस, राय, विधायक अशोक डिंडा, शंकुदेव पांडा, उमेश राय, प्रियांगु पांडे समेत अन्य माजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola