ePaper

ग्यारह मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टली

Updated at : 29 Feb 2020 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
ग्यारह मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टली

कर्मचारियों के एक संगठन ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने यहां एक बयान में इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

कोलकाता -बैंक कर्मचारियों के विभिन्न संगठनाओं की 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है. बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने यहां एक बयान में इसकी जानकारी दी.

ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने बयान में कहा कि मुंबई में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की आईबीए के साथ बैठक हुई. इस बैठक में सप्ताह में पांच ही दिन बैंक खोलने तथा वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों के संगठनों के समूह यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इस हड़ताल का आह्वान किया था.

आईबीए विभिन्न संगठनों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर बातचीत के लिये राजी हो गया है. वेतनवृद्धि को लेकर बैंक कर्मचारियों के संगठन 31 जनवरी और एक फरवरी को पहले ही दो दिवसीय हड़ताल कर चुके हैं.

विज्ञापन
Mohan Singh

लेखक के बारे में

By Mohan Singh

Mohan Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola