दुर्गापुर के मैदान से दो वर्षीय बच्ची को ले भागे बदमाश
Updated at : 17 Jun 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापुर के स्टील टाउनशिप स्थित तिलक रोड मैदान से बीती रात दो वर्षीय बच्ची के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मामले की जांच शुरू की. परिजनों ने थाने में किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करायी है. उल्लेखनीय है कि तिलक रोड मैदान समीप बस्ती में धर्मेंद्र साव परिवार एवं बच्चों के साथ रहते हैं.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
दुर्गापुर के स्टील टाउनशिप स्थित तिलक रोड मैदान से बीती रात दो वर्षीय बच्ची के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मामले की जांच शुरू की. परिजनों ने थाने में किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करायी है. उल्लेखनीय है कि तिलक रोड मैदान समीप बस्ती में धर्मेंद्र साव परिवार एवं बच्चों के साथ रहते हैं. धर्मेंद्र साव ने कहा कि रविवार की देर रात करीब 9:30 बजे उनकी दो वर्षीय बच्ची सुमित्रा साव पड़ोस के नन्हे बच्चों के साथ मैदान में खेल रही थी. इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर हेलमेट लगाये दो व्यक्ति मैदान के समीप पहुंचे. जिनमे एक महिला शामिल थी. दोनों हेलमेट पहने हुए थे. इस दौरान महिला ने झपटते हुए बेटी को उठाया और वे फरार हो गये. लड़की के साथ खेल रही दूसरी बच्ची ने चिल्लाते हुए इसकी सूचना सभी को दी. घटना की खबर मिलते ही बस्ती के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घटना की खबर पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बच्ची को अगवा के करने की शिकायत थाने में करायी गयी. इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के अगवा करने की शिकायत दर्ज हुई है. फिलहाल पुलिस टीम इसकी जांच में लगी हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




