ePaper

खड़गपुर रेलवे स्क्रैप और गोपगड़ के जंगल में लगी आग

Updated at : 30 Apr 2024 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
खड़गपुर रेलवे स्क्रैप और गोपगड़ के जंगल में लगी आग

खड़गपुर शहर के वर्कशॉप के भूसीगेट डंपिंग यार्ड में रेलवे के स्क्रैप में अचानक आग लग गयी

विज्ञापन

खड़गपुर. खड़गपुर शहर के वर्कशॉप के भूसीगेट डंपिंग यार्ड में रेलवे के स्क्रैप में अचानक आग लग गयी. वहीं, दूसरी ओर मेदिनीपुर से सटे गोपगड़ जंगल के स्पीनिंग व्हील एरिया में आग लग जाने से कई कीमती पेड़ जल गये. गोपगड़ के स्पीनिंग व्हील एरिया में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा तफरी मच गयी. दमकल कर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. वहीं, खड़गपुर शहर के वर्कशॉप के भूसीगेट के डंपिंग यार्ड में मौजूद स्क्रैप में आग लग जाने से रेल कर्मियों में दहशत फैल गयी. घटना की जानकारी पाकर दमकल का एक इंजन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया. दोनों स्थानों पर आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola