किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मिलते ही तुरंत करें एफआइआर

Updated at : 24 Jun 2024 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मिलते ही तुरंत करें एफआइआर

कोलकाता पुलिस के दायरे में पड़ने वाले किसी भी इलाके में अवैध रूप से जमीन हड़पने का आरोप कहीं से मिलने पर तुरंत एफआइआर दर्ज कर इसकी जांच शुरू करें.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

कोलकाता पुलिस के दायरे में पड़ने वाले किसी भी इलाके में अवैध रूप से जमीन हड़पने का आरोप कहीं से मिलने पर तुरंत एफआइआर दर्ज कर इसकी जांच शुरू करें.

कोलकाता पुलिस की तरफ से महानगर के सभी थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिया गया है. बताया जा रहा है कि, भूमि अधिग्रहण को लेकर विभिन्न हिस्सों में तृणमूल के दो गुटों में संघर्ष की घटनाएं कई जगहों से सामने आ रही हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नबान्न में प्रशासनिक बैठक में जमीन कब्जे को लेकर कोलकाता पुलिस की भूमिका पर रोष जताया था. इसके बाद कोलकाता पुलिस की ओर से तत्परता शुरू कर दी गयी है. लालबाजार की ओर से सभी थानों के ओसी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि, यदि उन्हें अवैध भूमि कब्जे की कोई शिकायत मिल

ती है, तो प्राथमिकी दर्ज करें. इसके अलावा थाने के अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया गया है कि, कहीं भी सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर वहां हॉकर बैठे हैं, तो तुरंत उसे खाली कराया जाये. इन सभी निर्देश को लेकर स्थानीय थाने की तरफ से क्या-क्या कार्रवाई की गयी है, इस बारे में लालबाजार के वरिष्ठ अधिकारियों को बताने को भी कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola