ससुरालवालों पर गृहवधू की हत्या का आरोप, पति व सास हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 1:43 AM
उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा थाना अंतर्गत चौधरी ग्राम में एक गृहवधू की हत्या का आरोप ससुरालवालों पर लगा है. मृतका का नाम मधुमिता सरदार (23) था
बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा थाना अंतर्गत चौधरी ग्राम में एक गृहवधू की हत्या का आरोप ससुरालवालों पर लगा है. मृतका का नाम मधुमिता सरदार (23) था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति व सास को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, छह साल पहले हाड़ोवा थाना के कुलगाछी ग्राम की निवासी मधुमिता की शादी चौधरी ग्राम निवासी अनूप मंडल के साथ हुई थी. उनकी एक चार साल की संतान भी है. ससुरालवालों पर आरोप है कि शादी के बाद से ही वे मधुमिता पर अत्याचार करते थे. शराब के नशे में पति अनूप, मधुमिता को पीटता था. मृतका के चाचा भागीरथ सरदार ने आरोप लगाया है कि ससुराल के सभी लोग मिल कर मधुमिता को प्रताड़ित करते थे. पति रात में शराब पीकर आता और मधुमिता को मारता पीटता था. सोमवार रात भी अनूप नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मधुमिता का गला दबाकर हत्या कर दी.
इधर, ससुरालवालों का दावा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है. मृतका के मायकेवालों ने घटना की हाड़ोवा थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










