19 जून को तोड़ी जायेंगी सिमजूरी बाजार की अवैध दुकानें, आदेश जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 1:46 AM
सिमजूरी के बाद फतेहपुर और अमलादही बाजार के साथ तोड़ा जायेगा प्रेमनगर बस्ती को
आसनसोल/रूपनारायणपुर. वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जारी हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता के समाप्त होते ही चिरेका प्रशासन ने अपने अतिक्रमण अभियान को पुनः शुरू कर दिया है. 10 जून को चित्तरंजन रेल नगरी में स्थिति सिमजूरी बाजार में एक नोटिस चिपकाया गया है कि तीन दिनों के अंदर अवैध दुकानों को यहां से हटा लें. इससे पूर्व तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका है. होली को कारण बताकर दुकानदारों ने एक अपील की थी कि पर्व के बाद अवैध दुकानों को हटा लिया जायेगा. इसके बाद चुनाव आ गया. इसके बाद भी अवैध दुकानों को नहीं हटाया गया. जिसके उपरांत चिरेका प्रशासन ने 19 जून को अवैध दुकानों को तोड़ने का आदेश जारी किया है. जिसमे कहा गया है कि 19 जून तक यदि चिरेका की जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो प्रबंधन द्वारा उसे हटा दिया जायेगा और प्राधिकरण के आदेश के अनुसार श्रम तथा मशीनरी की लागत अवैध निर्माण करनेवालों से वसूल की जायेगी. इस आदेश के जारी होते ही वहां के दुकानदारों में खलबली मच गयी है. गौरतलब है कि चिरेका प्रबंधन को गृह मंत्रालय से यह सूचित किया गया है कि यहां आतंकी छिपे हो सकते हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इस बात को सामने रखकर चिरेका प्रशासन लगातार अतिक्रमण अभियान चला रहा है. चुनाव के दौरान यह कार्य बंद रहा. आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही पुनः यह कार्य चालू हो गया है. इससे पहले कई अवैध बस्तियों, दुकानों को तोड़ा गया. जिसमें तृणमूल के एक बड़े नेता का अवैध निर्माण भी शामिल है. उनके विरोध करने पर सुरक्षा बल के जवान उन्हें सड़क से उठाकर अपने साथ लेकर चले गये. जिसके बाद से विरोध का सिलसिला कम हो गया. सूत्रों के अनुसार सिमजूरी में 16 अवैध निर्माणों को तोड़ा जायेगा. सिमजूरी का काम खत्म होते ही फतेहपुर सब्जी बाजार और फतेहपुर बाजार में करीब 34 अवैध निर्माणों की सूची तैयार है, इन्हें तोड़ा जायेगा. जिसे लेकर एक दो दिनों में विज्ञप्ति जारी हो सकती है. इसके बाद अमलदही बाजार इलाके में 31 नंबर स्ट्रीट क्रॉस रोड 14 के निकट बनी अवैध बस्ती प्रेमनगर को तोड़ने के बाद अमलादही बाजार में अवैध दुकानों को तोड़ा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










