ePaper

आपको फ्री मोबाइल रिचार्ज का मैसेज आये, तो हो जायें सतर्क

Updated at : 07 Jun 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
आपको फ्री मोबाइल रिचार्ज का मैसेज आये, तो हो जायें सतर्क

अब साइबर ठगों ने फ्री मोबाइल रिचार्ज कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने का तरीका अपनाया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

अब साइबर ठगों ने फ्री मोबाइल रिचार्ज कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने का तरीका अपनाया है. सोशल मीडिया और वाट्स ऐप पर यदि ऐसा मैसेज आये कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर 28 दिनों के लिए 239 रुपये का फ्री में मोबाइल रिचार्ज कराया जायेगा और इच्छुक लोग ‘westbengalfreerecharge.blogspot.com’ लिंक में क्लिक करें, तो सतर्क हो जायें. इसके बारे में कोलकाता पुलिस की ओर से लोगों को सोशल मीडिया पर भी सतर्क किया जा रहा है. उक्त लिंक पर क्लिक करने वाले लोग ठगी के शिकार हो सकते हैं और उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध जानकारी प्राप्त कर साइबर ठग धोखाधड़ी कर सकते हैं. पुलिस ऐसे मैसेज सर्कुलेट करने वालों को गिरफ्तार करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola