ePaper

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार हुए जख्मी

Updated at : 17 Aug 2024 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार हुए जख्मी

पोलेरहाट इलाके में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

कोलकाता. पोलेरहाट इलाके में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गये. घटना पोलेरहाट थानाक्षेत्र में स्थित हारोआ मोड़ के पास पीर नगर में गुरुवार रात की है. मृतक का नाम रवि कहार (24) बताया गया है. वह हारोआ इलाके का रहनेवाला था. घटना में अन्य घायलों के नाम छोटू घोष (35) सुमित घोष (26) और दीपांकर दास (19) बताया गया है. खबर पाकर पोलेरहाट थाने की पुलिस वहां पहुंची और बाइक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola