राज्यपाल ने जतायी खुशी, कर्मचारियों को दी बधाई

ज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रसन्नता जतायी और अपने कर्मचारियों को बधाई भी दी
कोलकाता. छेड़खानी के एक कथित मामले को लेकर मुकदमे में उलझे राजभवन के कर्मचारियों को शुक्रवार को अदालत से राहत मिलने पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रसन्नता जतायी और अपने कर्मचारियों को बधाई भी दी. एक्स पर एक मैसेज साझा करते हुए राज्यपाल ने लिखा कि जान बूझ कर फर्जी पुलिस केस में फंसाये जा रहे राजभवन कर्मियों को अदालत से मिली राहत से स्पष्ट होता है कि इस पूरे मामले में उनका स्टैंड सही था. राज्यपाल श्री बोस ने कहा कि पहले तो अदालत ने पुलिस की दलीलों को दरकिनार करते हुए कथित तौर पर फर्जी मामले में फंसाये जा रहे कर्मचारियों को जमानत दे दी और अब मामले की पुलिस जांच पर भी रोक लगा दी है. उन्होंने कहा कि अंतत: सत्य की ही जीत होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










