राज्यपाल ने दो विधेयकों को दी मंजूरी

राजभवन की ओर से बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी है.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को परिवहन विभाग से संबंधित राज्य सरकार के दो विधेयकों को मंजूरी दे दी है. राजभवन की ओर से बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी है. बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल मोटर वाहन कर (संशोधन) विधेयक, 2024 को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा राज्यपाल ने मोटर वाहनों पर पश्चिम बंगाल अतिरिक्त कर और एकमुश्त कर (संशोधन) विधेयक, 2024 को मंजूरी दे दी है. बताया गया है कि राज्यपाल ने द वेस्ट बंगाल मोटर ह्विकल्स टैक्स (अमेंडमेंट) बिल, 2024 और द वेस्ट बंगाल एडिशनल टैक्स एंड वन-टाइम टैक्स ऑन मोटर ह्विकल्स (अमेंडमेंट) बिल, 2024 को अनुमोदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










