WB Crime News : बांग्लादेश सीमा पर मलाशय द्वार में छिपाकर ला रहा 65 लाख का सोना जब्त

Updated at : 01 Apr 2024 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
WB Crime News : बांग्लादेश सीमा पर मलाशय द्वार में छिपाकर ला रहा 65 लाख का सोना जब्त

WB Crime News : बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक पहली घटना में सीमा पर एक खाली एक्सपोर्ट ट्रक के चालक के जरिये सोने की तस्करी किये जाने की सूचना मिली. जिसके बाद पेट्रापोल के मुख्य द्वार पर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया गया.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : बीएसएफ (BSF) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 145वीं बटालियन के जवानों ने एक ट्रक के केबिन में छिपाए गए दो चांदी की परत चढ़े सोने के कड़े के साथ एक चालक को और मलाशय में छिपाकर ला रहे दो बेलनाकार आकार के सोने के पेस्ट के साथ एक यात्री को पकड़ा है. चालक और यात्री दोनों पेट्रापोल में बांग्लादेश से भारत में इन चांदी से लेपित सोने के कड़ों और सोने के पेस्ट की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे. जब्त सोने के कड़े और सोने के पेस्ट का वजन लगभग 936.870 ग्राम है. जिसकी कीमत 65 लाख रुपये बतायी गयी है.

बीएसएफ ने एक ट्रक चालक को भी पकड़ा

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक पहली घटना में सीमा पर एक खाली एक्सपोर्ट ट्रक के चालक के जरिये सोने की तस्करी किये जाने की सूचना मिली. जिसके बाद पेट्रापोल के मुख्य द्वार पर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया गया. प्रारंभिक जांच के बाद ट्रक की गहन तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन के अंदर चालक की सीट के कवर के नीचे छुपाए गए 02 आयताकार चांदी से लेपित सोने के कड़े बरामद किए गए. इसके बाद साहिदुल मंडल नामक ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया गया.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी कृष्णानगर से शुरु करेंगी लोकसभा चुनाव प्रचार,अगले सप्ताह रहेंगी उत्तर बंगाल के दौरे पर

ट्रक के केबिन में छिपाकर ला रहा था सोना

दूसरी घटना मोहम्मद अली अब्दुल्ला कादेर नामक एक यात्री पेट्रापोल सीमा पर जांच कक्ष में पहुंचा. जवानों को मेटल डिटेक्टर से यात्री की तलाशी के दौरान उसके शरीर में कुछ धातु के होने की भनक लगी. इसके बाद उस यात्री को पास के शौचालय में ले जाया गया और व्यापक तलाशी ली गई. इस दौरान उसके मलाशय के भीतर से दो सोने के टुकड़े बरामद किए गये. जवानों ने सोना जब्त कर लिया और यात्री को हिरासत में ले लिया.पूछताछ में सहिदुल मंडल नामक ट्रक चालक ने बताया कि वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक था. उसे भारत में सोने की खेप पहुंचाने के लिए 5 हजार रुपये मिलनेवाला था.

WB News : जलपाईगुड़ी में आए तूफान में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5, देर रात ममता बनर्जी ने पीड़ितों से की मुलाकात

कानूनी कार्यवाही के लिए पेट्रापोल कस्टम कार्यालय के अधिकारियों को सौंप दिया गया


इधर, मोहम्मद अली अब्दुल्ला कादर नामक यात्री ने बताया कि वह हाथ की कढ़ाई के काम के लिए ओमान देश गया था. वहां से बांग्लादेश लौटने के बाद उसे सफीक शेख नामक एक व्यक्ति ने सोने के 2 टुकड़े दिए, जिसमें पेस्ट के रूप में सोना था. इसे भारतीय सीमा में लाकर यहां के स्वर्ण सप्लायर के हवाले करने पर उसे 10 हजार रुपये मिलनेवाले थे. गिरफ्तार तस्करों और जब्त किए गए सोने को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए पेट्रापोल कस्टम कार्यालय के अधिकारियों को सौंप दिया गया है.

Mamata Banerjee : अमित शाह ने तूफान प्रभावित राज्यों की जानकारी लेने के लिए ममता बनर्जी को किया फोन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola