ePaper

घाटाल : रोड शो में बोले अभिषेक, भाजपा बंगाल विरोधी

Updated at : 07 Apr 2024 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
घाटाल : रोड शो में बोले अभिषेक, भाजपा बंगाल विरोधी

विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ने वालो के खिलाफ एक्शन नहीं लिया

विज्ञापन

विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ने वालो के खिलाफ एक्शन नहीं लिया खड़गपुर. घाटाल लोकसभा सीट के तृणमूल उम्मीदवार व बांग्ला फिल्म के सिने अभिनेता दीपक अधिकारी उर्फ देव के समर्थन में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया. इस दौरान अभिषेक बनर्जी और देव को देखने के लिए भीड़ उमड़ी. रोड शो के दौरान अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर हल्ला बोलते हुए कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी है. केंद्र में भाजपा सरकार को 10 वर्ष हो गये, लेकिन घाटाल मास्टर प्लान को लागू नहीं किया और न ही आर्थिक मदद दी. कोलकाता में विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ भाजपा ने कोई एक्शन नहीं लिया. केंद्र सरकार ने एक सौ दिन रोजगार योजना के पैसे को रोक दिया. मुख्यमंत्री बंगाल की महिलाओं के लिए लक्खी भंडार के पैसे में बढोतरी कर दी है. राज्य सरकार ने घाटाल मास्टर प्लान को खुद लागू करने का एलान कर दिया है. भाजपा बंगाल का शोषण करना चाहती है, इसलिए चुनाव में बंगाल से भाजपा को उखाड़ फेंके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola