फिर पुलिस हिरासत में भेजा गया गैंगस्टर सुबोध सिंह

व्यवसायी अजय मंडल की कार पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सुबोध सिंह को मंगलवार को एक अन्य मामले में बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया.
आरोपियों के वॉयस सैंपल लिये गये
प्रतिनिधि, बैरकपुर
. उत्तर 24 परगना के बेलघरिया थाना अंतर्गत रथतला में व्यवसायी अजय मंडल की कार पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सुबोध सिंह को मंगलवार को एक अन्य मामले में बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. सुबोध को हेलमेट पहनाकर कोर्ट लाया गया था. सूत्रों के मुताबिक, फोन पर रंगदारी मांगने का एक मामला मोहनपुर थाने में दर्ज है, जिसमें सुबोध पर ही आरोप लगा है.
इससे पहले सुबोध बेलघरिया थाने में दर्ज मामले में चार दिनों की पुलिस हिरासत में था. सुबोध के साथ ही रोशन कुमार यादव उर्फ तांतिया को भी कोर्ट में पेश किया गया. दोनों के वॉयस सैंपल भी लिये गये. इसके लिए विशेष मेडिकल टीम गठित की गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










