ePaper

Lok Sabha Election 2024 : प्रथम चरण का मतदान 19 को, 3 सीटों पर 37 उम्मीदवार मैदान में

Updated at : 17 Apr 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 : प्रथम चरण का मतदान 19 को, 3 सीटों पर 37 उम्मीदवार मैदान में

Lok Sabha Election 2024 : प्रथम चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा उम्मीदवार कूचबिहार से चुनाव लड़ रहे हैं . यहां 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. जिनमें 7 निर्दलीय है. जलपाईगुड़ी से 12 उम्मीदवारों ने नाम दाखिल किया है जिनमें 5 निर्दलीय है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election ) के प्रथम चरण के मतदान के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन था. आज शाम को चुनाव प्रचार थम गया है. राज्य के तीन लोकसभा सीट कूचबिहार अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ में 37 उम्मीदवार मैदान में है. सभी प्रत्यासियों की ओर से जनता को लुभाने का भरपूर प्रयास किया गया है. प्रथम चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा उम्मीदवार कूचबिहार से चुनाव लड़ रहे हैं . यहां 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. जिनमें 7 निर्दलीय है. जलपाईगुड़ी से 12 उम्मीदवारों ने नाम दाखिल किया है जिनमें 5 निर्दलीय है. अलीपुरदुआर से 11 उम्मीदवारों ने नाम दाखिल किया है. जिनमें दो निर्दलीय है.

पहली बार सभी मतदान केंद्रों की 100% की जा रही है वेबकास्टिंग

शुक्रवार यानि की 19 अप्रैल को बंगाल के इन तीनों लोकसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे. चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए सभी पोलिंग बूथों पर केंद्रीय बल की तैनाती की जाएगी. इसके साथ हो लोकसभा चुनाव में राज्य में पहली बार सभी मतदान केंद्रों की 100% वेबकास्टिंग की जा रही है. पहले चरण के मतदान के लिए कूचबिहार, अलीपुरद्धार और जलपाईगुड़ी के 56 लाख 26 हजार 108 मतदाता वोट डालेंगे. 5,814 मतदान केंद्रों पर जाकर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

Mamata Banerjee : असम के सिलचर में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, भविष्य में I.N.D.I.A गठबंधन का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस करेगी

सुरक्षा के किये गये है पुख्ता इंतजाम

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बल की 263 कंपनियां इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में तैनात की गई है. सबसे ज्यादा केंद्रीय बल कूचबिहार में तैनात किए गए हैं.आयोग सूत्रों के अनुसार जिले में केंद्रीय बलों की 112 कंपनियों को तैनात किये गये है. जबकि जलपाईगुड़ी में 83 कंपनी और अलीपुर में 63 कंपनी तैनात की गई है. केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ ही आयोग में राज्य पुलिस के 10,875 पुलिस कर्मियों को भी तैनात किए जाने का निर्णय लिया है.

Mamata Banerjee : जलपाईगुड़ी की सभा में ममता बनर्जी ने ‘चोर नारे’ की नारेबाजी लगाने के खिलाफ सख्त कदम उठाने की दी चेतावनी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola