WB News : ढाकुरिया रेलवे लाइन के किनारे झोपड़ियों में लगी भयावह आग, ट्रेनों की आवाजाही हुई बाधित

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

WB News :मिली जानकारी के अनुसार कम से कम 15 से अधिक घर जलकर राख हो गये हैं. इसके कारण सियालदह साउथ ब्रांच की ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. सूचना पाकर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

विज्ञापन

WB News : पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया में रेलवे लाइन के पास कई झोपड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है. मिली जानकारी के अनुसार कम से कम 15 से अधिक घर जलकर राख हो गये हैं. इसके कारण सियालदह साउथ ब्रांच की ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. सूचना पाकर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.आग को बुझाने का कार्य जारी है.

कई ट्रेनें हुई रद्द

रेलवे की पटरियों के किनारे पर स्थित झुग्गी बस्ती में आग लगने से पूर्व रेलवे के सियालदह दक्षिण खंड में सियालदह-बरुईपुर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं.उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के सात वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने से कुछ झोपड़ियां जल गई हैं. इस घटना में प्रभावित हुए एक व्यक्ति ने दावा किया कि आग लगने के बाद अफरा -तफरी मच गई थी .

WB News : नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से जानें क्या बात-चीत की

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola