ePaper

ग्रामीण इलाकों में कई जगह मारपीट, कई लोग हुए जख्मी

Updated at : 21 May 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में कई जगह मारपीट, कई लोग हुए जख्मी

लोकसभा चुनाव के तहत मतदान संपन्न होते ही ग्रामीण हावड़ा की कई जगहों पर चुनावी हिंसा की खबरें हैं.

विज्ञापन

एक बच्चा सहित छह लोग हो गये जख्मी हावड़ा . लोकसभा चुनाव के तहत मतदान संपन्न होते ही ग्रामीण हावड़ा की कई जगहों पर चुनावी हिंसा की खबरें हैं. उलबेड़िया में तृणमूल कार्यकर्ता के घर जहां बमबाजी की गयी, वहीं, श्यामपुर में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला किया गया. इस हमले में एक बच्चा सहित छह लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह उलबेड़िया नगरपालिका के वार्ड नंबर 16 के दुआरीपाड़ा में तृणमूल नेता तन्मय पुरकायस्थ के घर बमबाजी की गयी. बम से उनके घर का दरवाजा टूट गया. बम के छर्रे हाथ में लगने से वह घायल हो गये. बमबाजी का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर है. तन्मय चुनाव में पोलिंग एजेंट थे. वहीं, श्यामपुर में भाजपा नेता विवेकानंद पोले के घर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में छह लोगों के घायल होने की खबर है. हमले का आरोप तृणमूल पर है. तृणमूल के ग्रामीण जिला अध्यक्ष व विधायक अरुणाभ सेन ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता के घर हुई बमबाजी में भाजपा का हाथ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola