ePaper

रानीगंज शहर को जाम से उबारने को निगम का चला अभियान

Updated at : 06 Jul 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
रानीगंज शहर को जाम से उबारने को निगम का चला अभियान

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सख्ती के बाद राज्यभर में अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन, नगर निकाय व पंचायतों ने कड़ा रुख अख्तियार कर रखा है. इस क्रम में रानीगंज शहर को भी आये दिनो होनेवाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आसनसोल नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

रानीगंज.

इस कड़ी में शनिवार को रानीगंज स्टेशन रोड, रानीगंज बाजार, पीएन मालिया रोड सहित विभिन्न इलाकों में अवैध कब्जे को हटाने व ढहाने का अभियान शुरू किया गया. इस अभियान के पहले चरण में सर्वे के जरिये सड़कों पर अतिक्रमण करनेवालों, अपनी दुकान को आगे बढ़ा लेनेवालों को चिह्नित किया जा रहा है. इसके साथ ही फुटपाथ पर दुकान लगानेवालों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड मांगे जा रहे हैं. इस सर्वे का उद्देश्य रानीगंज शहर को व्यवस्थित करना है. आनेवाले तीन से चार दिन तक यह अभियान चलेगा.

इस बारे में बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है. कहा कि आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में फुटपाथ व सड़कों का निरीक्षण किया. शहर को व्यवस्थित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola