WB News : चुनाव आयोग के निर्देश पर आनंदपुर थाने में नया ओसी नियुक्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर आनंदपुर थाने में नये ऑफिसर इंचार्ज (ओसी) को नियुक्त किया गया है. कोलकाता पुलिस के गुप्तचर (डीडी) विभाग के ईस्ट डिविजन के इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस जयंत मुखर्जी को ओसी बनाया गया है.
विज्ञापन
कोलकाता.
चुनाव आयोग के निर्देश पर आनंदपुर थाने में नये ऑफिसर इंचार्ज (ओसी) को नियुक्त किया गया है. कोलकाता पुलिस के गुप्तचर (डीडी) विभाग के ईस्ट डिविजन के इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस जयंत मुखर्जी को ओसी बनाया गया है. बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने डायमंड हार्बर और आनंदपुर थाने के ओसी को हटा दिया था. आयोग के मुताबिक, दोनों लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक मतदान से संबंधित कोई कार्य नहीं कर सकेंगे. इनकी जगह दूसरे अफसर को नियुक्त किये जाने के लिए शनिवार 11 बजे तक तीन पुलिस अधिकारियों के नाम भेजने का निर्देश राज्य प्रशासन को दिया गया था. वहीं, अब तक डायमंड हार्बर थाने में नये प्रभारी को नियुक्त नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार, यहां सोमवार तक नये थाना प्रभारी को नियुक्त किया जा सकता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










