तृणमूल से निलंबित आठ नेताओं की पार्टी में पुन: वापसी

राज्य में हुए गत पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में तमलुक सांगठनिक जिला तृणमूल के आठ नेताओं को पार्टी से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था.
हल्दिया. राज्य में हुए गत पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में तमलुक सांगठनिक जिला तृणमूल के आठ नेताओं को पार्टी से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था. रविवार को पार्टी की राज्य कमेटी के निर्देश पर निलंबित आठों नेताओं की पुन: तृणमूल में वापसी हो गयी है. रविवार को तमलुक के विधायक सौमेन कुमार महापात्र के मानिकतला इलाका स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आठ नेताओं के निलंबन के वापस लेते हुए उन्हें वापस तृणमूल में शामिल कर लिया गया. इस मौके पर तमलुक लोकसभा सीट पर तृणमूल उम्मीदवार देवांशु भट्टाचार्य, तृणमूल नेता चित्त माइति समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




