ePaper

फुटपाथ पर दुकान लगाने की कोशिश में पिटाई, आठ अरेस्ट

Updated at : 24 Jul 2024 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
फुटपाथ पर दुकान लगाने की कोशिश में पिटाई, आठ अरेस्ट

ज्य सरकार के निर्देश पर कोलकाता समेत राज्य की विभिन्न नगरपालिका इलाकों के फुटपाथों पर अवैध रूप से बनीं दुकानों को हटाया जा रहा है.

विज्ञापन

मोहनपुर थाने के चक काठालिया की घटना

प्रतिनिधि, बैरकपुर

राज्य सरकार के निर्देश पर कोलकाता समेत राज्य की विभिन्न नगरपालिका इलाकों के फुटपाथों पर अवैध रूप से बनीं दुकानों को हटाया जा रहा है. वहीं, उत्तर 24 परगना के मोहनपुर थाना अंतर्गत चक काठालिया इलाके में सड़क किनारे दुकान लगाने के लिए बांस गाड़ने पर एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया है. पीड़ित का नाम अनिल राय बताया गया है.

घटना बैरकपुर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चक काठालिया इलाके में सोमवार रात की है. पीड़ित को कमरहट्टी के सागर दत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित की पत्नी अर्चना राय की शिकायत पर मोहनपुर थाने की पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पीड़ित की पड़ोसी सौमी खातून ने बताया कि रविवार को पड़ोस के अनिल राय ने सड़क किनारे दुकान लगाने के लिए बांस गाड़ा था, जिसे सोमवार सुबह पास के रहनेवाले ही तीन लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया.

इसके बाद अनिल फिर से सोमवार रात वहां बांस गाड़ रहा था कि दो युवक मुन्ना और लिझिम, कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी. मोहनपुर पंचायत के उप प्रधान निर्मल कर ने कहा कि गलत करने वालों को सजा मिलनी चाहिये.

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम शेख मुन्ना, शेख मुसरेक अली, शेख मिनहज इस्लाम, शेख मुसलिम, शेख कुतुबुद्दीन, शेख नासिरुद्दीन, शेख असिरूद्दीन व शेख लिजिम बताये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola