ePaper

West Bengal : बारासात और बैरकपुर में पेयजल का संकट, मचा हाहाकार

Updated at : 15 Jul 2024 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : बारासात और बैरकपुर में पेयजल का संकट, मचा हाहाकार

West Bengal : न्यू बैरकपुर, मध्यमग्राम और बारासात के लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की. मध्यमग्राम नगरपालिका की 13 नंबर वार्ड की रूमा सेन ने बताया कि दूषित जल के सेवन से बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या हो रही है.

विज्ञापन

West Bengal : पश्चिम बंगाल में बारासात वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पाइप फटने से जिले की तीन नगरपालिका क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है. बारासात, मध्यमग्राम और न्यू बैरकपुर नगरपालिका के कई इलाकों में पेयजल का संकट हो गया है. लोगों को काफी परेशानी हो रही है. आरोप है कि कुछ जगहों पर गंदा पानी आ रहा है, जिसका सेवन करने से लोग बीमार पड़ रहे हैं. न्यू बैरकपुर, मध्यमग्राम और बारासात के लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की. मध्यमग्राम नगरपालिका की 13 नंबर वार्ड की रूमा सेन ने बताया कि दूषित जल के सेवन से बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या हो रही है.

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पाइप फटने से हुई समस्या 

नगरपालिका की ओर से पेयजल के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. सुप्रिया दास ने कहा कि पानी को लेकर लोग परेशान हैं. सुदेशना विश्वास ने कहा कि बीच-बीच में गंदा पानी आ रहा है. वहीं, मध्यमग्राम नगरपालिका के चेयरमैन निमाई चंद्र घोष ने बताया कि पेयजल का संकट नहीं है और ना ही ऐसी कोई विशेष समस्या है. एक लीकेज हुआ है, जिस कारण पानी थोड़ा दूषित आ रहा है. इसे सोमवार सुबह से पहले ठीक कर लिया जायेगा.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा ने हारने का बना लिया है ट्रेंड

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola