डीआरआइ व बीएसएफ ने जब्त किया 1.43 करोड़ का सोना व नकदी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 2:07 AM
भाष की दुकान से सूरज शिवाजी पवार (18) नामक एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया, जिसपर सोना तस्करी से जुड़े होने का आरोप है.
कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), उत्तर बंगाल फ्रंटियर के किशनगंज सेक्टर के तहत 152वीं बटालियन बीएसएफ के जवानों और डीआरआइ ने दक्षिण दिनाजपुर स्थित स्कूलपाड़ा गांव के निवासी भीम सुभाष विभूते के घर और उसकी दुकान पर संयुक्त रूप से छापेमारी की. अभियान के दौरान करीब 1.43 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और नकद रुपये जब्त किये गये. आरोप है कि यह सोना व रुपये तस्करी के हैं. सुभाष की दुकान से सूरज शिवाजी पवार (18) नामक एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया, जिसपर सोना तस्करी से जुड़े होने का आरोप है. बीएसएफ की ओर से बताया गया कि सुभाष के घर से सोने के आठ बिस्कुट जब्त किये गये हैं, जिनका वजन लगभग 932.8 ग्राम है. जब्त सोने की कीमत करीब 67,25,488 रुपये आंकी गयी है. साथ ही वहां से 22,66,300 रुपये और चार मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं. यहां से जब्त किये सामान की कुल कीमत 89,91,788 रुपये है. इधर, दुकान से सोने के तीन टुकड़े भी बरामद किये गये, जिनका वजन 569.900 ग्राम है.
सोने की कीमत करीब 41,08,979 रुपये बतायी गयी है. उक्त दुकान से 12,00,000 रुपये भी जब्त किये गये. यहां से जब्त सामान का मूल्य 53,08,979 रुपये है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










