जामुड़िया से कोलकाता जानेवाली एसबीएसटी बस बंद होने से लोगों में मायूसी

यहां पर बड़े छोटे सभी व्यापारियों का अपने कारोबार के लिए कोलकाता आना-जाना लगा रहता है.
जामुड़िया. जामुड़िया निवासियों के लिए रोजाना सुबह में जामुड़िया थाना मोड़ बस स्टैंड से कोलकाता के लिए एक एसबीएसटी बस परिवहन सेवा चालू की गयी थी. लेकिन अचानक पिछले कुछ महीनों से वह परिवहन सेवा बंद कर दी गयी है. इससे जामुड़िया क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गयी है. उन्हें इस वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां पर बड़े छोटे सभी व्यापारियों का अपने कारोबार के लिए कोलकाता आना-जाना लगा रहता है. लेकिन इस परिवहन सेवा के पिछले कुछ महीनों से बंद होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गयी हैं. जामुड़िया थाना मोड़ निवासी घनश्याम जायसवाल कहते हैं कि यह एसबीएसटी बस सेवा कई वर्षों से थी. लेकिन किसी कारणवश बीच में इसे बंद कर दिया गया है. यह बस रोजाना सुबह यात्रियों को भरकर कोलकाता के धर्मतला तक जाती थी. इससे यहां के सभी लोगों को काफी सुविधा थी. इसलिए यह जरूरी है कि इस सेवा को फिर से चालू किया जाये. ताकि यहां के लोगों को इसका लाभ मिल सके. इसके बारे में जानकारी देते जामुड़िया के व्यवसायी महेश कुमार सांवरिया ने बताया कि मरीजों, छात्रों ओर व्यवसायियों के लिए यहां से कोलकाता जाने के लिए एकमात्र सुविधा यह बस थी. जामुड़िया के विधायक ओर जिला सभापति को इस संबंध में जानकारी देकर इसे चालू कराया गया था लेकिन इसे फिर से बंद कर दिया गया है. फिर से इस विषय पर जामुड़िया विधायक ओर जिला सभापति से बातचीत की जायेगी. आसनसोल बस एसोसिएशन के अधिकारी राजू आहलुवालिया ने कहा कि टीएमसी की सरकार लोगों को सेवा देने की सरकार है. इस विषय पर वह मंत्री एवं साउथ बंगाल बस अधिकारी से बात कर इसे जल्द से जल्द चालू कराने का प्रयास करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




