चुनाव ड्यूटी पर आये पुलिसकर्मी की बिगड़ी तबीयत, मौत

Published at :07 May 2024 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी पर आये पुलिसकर्मी की बिगड़ी तबीयत, मौत

दार्जिलिंग से चुनाव ड्यूटी पर मालदा आये एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

मालदा. दार्जिलिंग से चुनाव ड्यूटी पर मालदा आये एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. मृतक का नाम नवीन मुक्तान (43) है. वह दार्जिलिंग के लामा रोड इलाके के रहने वाले थे. जिला प्रशासन ने कहा कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. नवीन की मालदा दक्षिण लोकसभा क्षेत्र अधीन वैष्णवनगर थाना क्षेत्र में इलेक्शन ड्यूटी थी. लेकिन रविवार रात ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. उन्हें फौरन स्थानीय बेदराबाद ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. वहां से मालदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. वहां ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस नवीन की अकस्मात मौत का पता लगाने का प्रयास कर रही है. प्राथमिक अनुमान है कि भीषण गर्मी के चलते उनकी जान गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola