संदिग्ध हालत में मिली अधेड़ की लाश

दक्षिण 24 परगना के छोटो मोल्लाखाली कोस्टल थाना क्षेत्र के लाहिड़ीपुर इलाके में एक अधेड़ की फंदे से झूलती लाश उसके घर के पास से मिली.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के छोटो मोल्लाखाली कोस्टल थाना क्षेत्र के लाहिड़ीपुर इलाके में एक अधेड़ की फंदे से झूलती लाश उसके घर के पास से मिली. घटना गुरुवार की सुबह की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधेड़ को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि की गयी. मृतक की शिनाख्त तापस वैद्य के रूप में हुई है. वह तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था. मृतक के परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि तापस की हत्या की गयी है. परिजनों का यह भी आरोप है कि तापस की पत्नी का स्थानीय पंचायत समिति के एक सदस्य के साथ विवाहेतर संबंध था. इस बात को लेकर तापस का उस व्यक्ति से विवाद चल रहा था. तापस की लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और पंचायत समिति के उस सदस्य की गिरफ्तारी की मांग की. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले से जुड़े हर पहलुओं की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




