रेप के आरोप में एमआइएम नेता दानिश अजीज अरेस्ट

Published at :22 Apr 2024 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
रेप के आरोप में एमआइएम नेता दानिश अजीज अरेस्ट

युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि दानिश के साथ पिछले एक वर्षों से उनका प्रेम संबंध है

विज्ञापन

आसनसोल.

धनबाद (झारखंड) की एक युवती ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के नेता व आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के कुमारपुर के निवासी दानिश अजीज के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. उसने दानिश के साथ उनके वालिद अजीज अमरोही, माता नसरीन खातून को भी आरोपी बनाया है. उसकी शिकायत पर आसनसोल नॉर्थ थाना में केस नंबर 198/24 में आइपीसी की धारा 376/328/147 के तहत मामला दर्ज हुआ है. मामले में पुलिस ने सोमवार शाम को दानिश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) ध्रुव दास ने कहा कि आरोपी को मंंगलवार को अदालत में पेश किया जायेगा. पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 में दर्ज कराया गया है. मालूम रहे कि धनबाद की युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि दानिश के साथ पिछले एक वर्षों से उनका प्रेम संबंध है. दोनों आपस मे अनेकों बार रानीगंज और धनबाद में विभिन्न स्थानों पर मिलते रहते थे. दानिश ने उनसे शादी करने का वादा किया था. 31 जनवरी 2024 को दानिश उन्हें गुलमोहर होटल में ले गया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया. उन्होंने दानिश से पूछा कि शादी करके कब ले जाओगे. उसने साफ कह दिया कि उससे शादी कर ली है और शारीरिक संबंध बनाने के अलावा उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. यह सुनकर वह सदमे में आ गयी. जब उसके माता-पिता दानिश के घर गये उसके माता-पिता बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि वे अपने बेटे के रिश्ते के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola