हासनाबाद में दो जगहों पर टूटा बांध , ग्रामीण आतंकित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2024 11:15 PM
ग्रामीणों ने युद्धस्तर पर बांध की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है
बशीरहाट. चक्रवात रेमाल के आने से पहले ही उसके प्रभाव से उत्तर 24 परगना जिले के हासनाबाद में इच्छामती नदी का तटबंध दो जगहों पर टूट गया. इससे गांव वाले आतंकित हैं. ग्रामीणों ने युद्धस्तर पर बांध की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, हासनाबाद के वरुणहाट और अंगनारा में दो जगहों पर बांध धंस गया है. बताया जा रहा है कि सुबह से हो रही बारिश के कारण इच्छामती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. जलस्तर बढ़ने के कारण ही तटबंध टूटा. इससे गांव में बाढ़ की आशंका बढ़ गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि बांध टूटने सूचना दिये जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई भी जायजा लेने नहीं आया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










