WB News : राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर जताई खुशी, कहा- यह सभी के लिए एक सबक

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

WB News : राज्यपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह एक अंत की शुरुआत है. हमें बंगाल में हिंसा के चक्र को समाप्त करना होगा. बंगाल के कुछ हिस्सों में गुंडे राज कर रहे हैं. यह समाप्त होना चाहिए और गैंगस्टर को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस (Governor C.V. Anand Bose) ने संदेशखाली मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी का गुरुवार को स्वागत किया और कहा कि बंगाल के कई इलाकों में राज कर रहे अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने का वक्त आ गया है. फरार तृणमूल नेता शाहजहां शेख को गुरुवार के तड़के संदेशखाली से लगभग 30 किमी दूर मिनाखान में एक घर से गिरफ्तार किया गया. राज्यपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह एक अंत की शुरुआत है. हमें बंगाल में हिंसा के चक्र को समाप्त करना होगा. बंगाल के कुछ हिस्सों में गुंडे राज कर रहे हैं. यह समाप्त होना चाहिए और गैंगस्टर को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए.

बंगाल के कई इलाकों में अपराधी राज कर रहे हैं, यह खत्म होना चाहिए: राज्यपाल बोस

शेख शाहजहां की गिरफ्तारी बहुत देर से हुई इस बार पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का कहना था कि लोकतांत्रिक शासन में, हमें न्याय के लिए इंतजार करना होगा. न्याय में देरी हुई लेकिन हमें न्याय मिला. कुछ दिन बर्बाद हो गए हैं जो निंदनीय है लेकिन अब यह आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है. यदि सरकार या किसी अन्य प्राधिकारी से कोई चूक हुई है, तो हमारे पास अभी भी उस पर गौर करने का समय है . कार्रवाई की आवश्यकता है कि भविष्य में इस प्रकार की चीजें न हों. पकड़े गए अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. सभी गैंगस्टरों के लिए मेरा सुझाव है इसे आत्मसमर्पण करने के अवसर के रूप में लें. अन्यथा निवारक कार्रवाई करनी होगी.

संदेशखाली हिंसा : 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए TMC नेता शाहजहां शेख

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola