संदेशखाली हिंसा : 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए TMC नेता शाहजहां शेख
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Feb 2024 12:59 PM
Sandeshkhali News
sandeshkhali हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानें मामले का ताजा अपडेट
Sandeshkhali News : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी और टीएमसी नेता शाहजहां शेख (shahjahan sheikh) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुबह गिरफ्तारी की खबर के बाद अब खबर है कि कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी हो कि उन्हें बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया था.
जानकारी के अनुसार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. बंगाल पुलिस ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश मिलने के बाद शेख को गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने शाहजहां शेख को बीती रात सरबेरिया इलाके से गिरफ्तार किया है. खबरों की मानें तो सुबह करीब पांच बजे बशीरहाट में पुलिस लॉकअप में उसे लाया गया है. बंगाल पुलिस उसे आज ही कोर्ट में पेश कर सकती है.
Sandeshkhali News : कलकत्ता हाई कोर्ट ने क्या कहा?
आपको बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को निर्देश दिया था कि संदेशखालि में महिलाओं पर यौन अत्याचार और जमीन हड़पने के मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस के अलावा सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी गिरफ्तार कर सकती है. इसके बाद राज्य की पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया. राज्य महाधिवक्ता की अर्जी पर अदालत ने 26 फरवरी को जारी अपने आदेश को स्पष्ट किया. इस आदेश में पुलिस को शेख की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था.
संदेशखाली हिंसा पर ममता बनर्जी के बाद अभिषेक बनर्जी ने भी तोड़ी चुप्पी, कहा- शेख शाहजहां को नहीं बचा रही टीएमसी
Sandeshkhali News : ईडी की टीम पर किया गया था हमला
यदि आपको याद हो तो पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में 5 जनवरी को लगभग एक हजार लोगों की भीड़ ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था. हमला उस वक्त किया गया था जब जांच एजेंसी राज्य में कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में शेख के परिसर पर छापेमारी करने पहुंची थी.
Sandeshkhali News : क्या कहा था टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने
पिछले दिनों संदेशखाली हिंसा पर प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी के बाद अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी टीएमसी शेख शाहजहां को नहीं बचा रही है. उल्लेखनीय है कि उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में ईडी अफसरों पर हमले की घटना के बाद से ही तृणमूल नेता शेख शाहजहां अंडरग्राउंड था.
Sandeshkhali News : बीजेपी के लगातार आंदोलन के कारण हुई गिरफ्तारी
टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी के लगातार आंदोलन के कारण यह सरकार शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर हो गई. सरकार नहीं चाहती थी कि उसे गिरफ्तार किया जाए. मैंने पहले ही कहा था कि हम सरकार को शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर कर देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










