ePaper

गैस डीलरों के नाम पर ठगी कर रहे साइबर अपराधी

Updated at : 05 Aug 2024 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
गैस डीलरों के नाम पर ठगी कर रहे साइबर अपराधी

ठगी से बचने को पुलिस ने बताये उपाय

विज्ञापन

कोलकाता. क्या आपका गैस सिलिंडर खत्म हो गया है? क्या आपको हर महीने सब्सिडी मिल रही है? सब्सिडी जारी रखने के लिए केवाईसी अपडेट करायें. यदि सब्सिडी नहीं मिल रही हो, तो मोबाइल पर भेजे गये लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म में आवश्यक जानकारियां भरें. इन दिनों शहर में कुछ लोगों को अनजान नंबरों से इस तरह के कॉल आ रहे हैं. फोन करनेवाले खुद को रसोई गैस डीलर बता रहे हैं. दरअसल, ये साइबर अपराधी हैं और इस नये तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इस बाबत कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम शाखा की तरफ से लोगों को पहले से ही सतर्क किया जा रहा है. पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कोई आपको फोन कर ऐसी बातें कह रहा है, तो तुरंत कॉल कट करें और उक्त नंबर को ब्लॉक कर दें. इसके बाद स्थानीय थाने को सूचित करें. शहर के कई इलाकों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं. लालबाजार के साइबर क्राइम थाने के अधिकारी का कहना है कि साइबर अपराधी लोगों को ऑनलाइन सब्सिडी या केवाइसी अपडेट के नाम पर उनके मोबाइल पर लिंक भेज रहे हैं. लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो जा रहा है. इसके बाद शातिर उनके बैंक अकाउंट को पलभर में खाली कर दे रहे हैं. पुलिस का कहना है कि यदि कुछ जानकारी लेनी हो या अपडेट कराना हो, तो आप सीधे गैस एजेंसी के ऑफिस में जायें. फोन पर कोई जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें. थोड़ी सी सतर्कता बरतने पर ठगी से बचा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola