वृद्ध महिला ओं के गहने लेकर भागने वाला शातिर गिरफ्तार

Updated at : 18 May 2024 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध महिला ओं के गहने लेकर भागने वाला शातिर गिरफ्तार

पकड़े गये आरोपी का नाम शाह हुसैन मोल्लाह उर्फ पुकाई (47) बताया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता.बेहला इलाके में वृद्ध महिलाओं को टार्गेट कर उन्हें अपनी लुभावनी बातों में फंसाकर उनसे सोने के जेवरात लूटकर फरार होनेवाले गिरोह के शातिर सदस्य को लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम शाह हुसैन मोल्लाह उर्फ पुकाई (47) बताया गया है. वह बेहला इलाके के कैनल रोड का निवासी है. उसके कब्जे से महिलाओं से लूटे गये सोने के जेवरात को बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वाटगंज इलाके की रहनेवाली रेनू खटुआ (75) और पर्णश्री इलाके की रहनेवाली शिवानी दास (59) नामक पीड़ित महिलाओं ने बेहला थाने में 29 अप्रैल एवं 14 मई को इस तरह की शिकायतें दर्ज करायी थीं. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि सड़क किनारे जाते समय आरोपी युवक उनके पास आया और कहा कि इतनी कीमती गहने पहनकर चलना उचित नहीं है. इसे उतार दीजिये. गहने उतारने में मदद करने के नाम पर शातिर आरोपी हाथों में लिये कागज का बंडल को नोटों का बंडल बताकर महिला को थमाकर गहने उतार देते थे. इसके बाद हाथ की सफाई करते हुए गहने को अपने कब्जे में लेकर रख लेते थे.

घर जाकर मोड़ा हुआ कागज खोलने पर उसमें कुछ नहीं निकलता था. इधर नोटों का बंडल भी वे खोलती थीं, तो इसमें कागज निकलता था. इसके बाद पीड़िताओं ने इसकी शिकायत बेहला थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने जांच शुरू कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से मूल आरोपी को चिह्नित कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola