पश्चिम बंगाल : संदेशखाली मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगी अदालत

पश्चिम बंगाल : मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत तीन न्यायाधीशों की एक समिति के गठन का भी अनुरोध किया था.उच्चतम न्यायालय ने पूर्व में श्रीवास्तव द्वारा दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया था लेकिन उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की अनुमति दे दी थी
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो या विशेष जांच दल को सौंपने की मांग वाली जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी. अदालत ने संदेशखाली में महिलाओं पर यौन अत्याचारों और आदिवासियों की जमीन हड़पने के आरोपों पर स्वत: संज्ञान भी लिया है. याचिकाकर्ता-वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने अदालत से अनुरोध किया कि उनकी जनहित याचिका पर स्वत: संज्ञान प्रस्ताव के साथ सोमवार को ही सुनवाई की जाए.
सोमवार को सुनवाई करेगी अदालत
मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि जनहित याचिका पर सुनवाई स्वत: संज्ञान प्रस्ताव के साथ सोमवार को होगी. पीठ ने याचिकाकर्ता को मामले में दूसरे पक्षों को नोटिस भेजने का भी निर्देश दिया है.खंडपीठ में न्यायमूर्ति हिरणमय भट्टाचार्य भी शामिल हैं. श्रीवास्तव द्वारा दाखिल जनहित याचिका में संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच पश्चिम बंगाल से बाहर सीबीआई या एसआईटी को सौंपने का अनुरोध किया गया है.
उच्चतम न्यायालय याचिका पर सुनवाई से किया था इनकार
श्रीवास्तव ने मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत तीन न्यायाधीशों की एक समिति के गठन का भी अनुरोध किया था.उच्चतम न्यायालय ने पूर्व में श्रीवास्तव द्वारा दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया था लेकिन उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की अनुमति दे दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




