ePaper

नगरपालिकाओं के चेयरमैनों के साथ सीएम की बैठक आज

Updated at : 24 Jun 2024 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
नगरपालिकाओं के चेयरमैनों के साथ सीएम की बैठक आज

ज्य की कई नगरपालिका के चेयरमैन एवं अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को राज्य सचिवालय नबान्न में बैठक करेंगी. बैठक में हावड़ा के पांच विधायकों को भी बुलाया गया है.

विज्ञापन

हावड़ा नगर निगम का चुनाव नहीं होने के कारण वहां प्रशासनिक बोर्ड कामकाज की कर रहा देखरेख

संवाददाता, कोलकाता

राज्य की कई नगरपालिका के चेयरमैन एवं अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को राज्य सचिवालय नबान्न में बैठक करेंगी. बैठक में हावड़ा के पांच विधायकों को भी बुलाया गया है. हावड़ा नगर निगम का चुनाव नहीं होने के कारण वहां प्रशासनिक बोर्ड कामकाज की देखरेख कर रहा है. बताया जा रहा है कि सीएम हावड़ा के विधायकों से बातचीत कर निगम के कामकाज की समीक्षा करेंगी.

बता दें कि वर्ष 2018 में हावड़ा नगर निगम के बोर्ड की मियाद खत्म हो गयी थी. बैठक में मध्य हावड़ा के विधायक व मंत्री अरूप राय, शिवपुर के विधायक व मंत्री मनोज तिवारी, उत्तर हावड़ा के विधायक गौतम चौधरी, बाली विधायक राणा चटर्जी एवं दक्षिण हावड़ा की विधायक नंदिता चौधरी को बुलाया गया है. साथ ही हावड़ा नगर निगम के प्रशासक सुजय चक्रवर्ती भी बैठक में मौजूद रहेंगे. बैठक में निगम चुनाव कराने पर कोई चर्चा होगी या नहीं, इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola