पश्चिम बंगाल : शादी से लौट रहे सिविक वॉलिंटियर की सड़क दुर्घटना में मौत , पत्नी और बच्चे घायल

Published by : Shinki Singh Updated At : 08 Mar 2024 2:24 PM

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : स्थानीय लोगों की पुलिस के साथ भी झड़प हो गई. उत्तेजना और तनाव बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल उतारा गया. इसके बाद परिस्थिति को नियंत्रित किया गया. सड़क से शव को पुलिस ने बरामद कर उसे पोस्टमार्टम हेतु सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले (Birbhum) के सैंथिया थाना के रोंगाईपुर इलाके में गति से आ रही एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक चालक सिविक वॉलिंटियर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक पर ही सवार सिविक वॉलिंटियर की पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए. तीनों घायलों को बरामद कर उन्हें सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस दुर्घटना के बाद उत्तेजित स्थानीय लोगों ने घातक ट्रक पर तोड़-फोड़ किया. वहीं सड़क अवरोध कर प्रदर्शन करने लगे. घटना की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची.

पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प

इस बीच स्थानीय लोगों की पुलिस के साथ भी झड़प हो गई. उत्तेजना और तनाव बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल उतारा गया. इसके बाद परिस्थिति को नियंत्रित किया गया. सड़क से शव को पुलिस ने बरामद कर उसे पोस्टमार्टम हेतु सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मृतक सिविक वॉलिंटियर का नाम सुकुमार दास (34) बताया है. सुकुमार सदाईपुर थाना में कार्यरत था. वह अपनी पत्नी और एक कन्या समेत एक बच्चे को बाइक पर लेकर सदाईपुर अपने घर लौट रहा था ,तभी सैंथिया के रोंगाईपुर के पास तेज गति से आ रही एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. मौके पर ही बाइक चला रहे सिविक वॉलिंटियर सुकुमार दास की दर्दनाक मौत हो गई.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, आखिर पिंटू बाबू को इतना गुस्सा क्यों आता है

डंपर की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत,एक घायल

बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना इलाके के पटेल नगर मोड़ के पास गुरुवार देर शाम तेज गति से आ रही एक डंपर की चपेट में आकर एक बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल को सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने बताया की मृतक और घायल दोनों ही रिश्ते में पुत्र और पिता है.

WB News : नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से जानें क्या बात-चीत की

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola