नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआइ की छापेमारी

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच में जुटा हुआ है. अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है.
कोलकाता. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच में जुटा हुआ है. अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, सीबीआइ की ओर से साॅल्टलेक और न्यूटाउन इलाके में छापेमारी की गयी है. अभियान के दौरान सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवान भी उनके साथ रहे. बताया जा रहा है कि झारखंड और बिहार में गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर बंगाल में भी अभियान चलाया गया. जांच की बाबत आधिकारिक तौर पर सीबीआइ की ओर से कुछ नहीं बताया गया है. प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी को अमित कुमार और उससे जुड़े कुछ लोगों को लेकर कुछ तथ्य मिले हैं. कुमार के न्यूटाउन स्थित फ्लैट में भी छापेमारी की जा चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




